Home » राजस्थान » अजमेर में खुद को पत्रकार बताने वाला गिरफ्तार:होटल संचालकों को ब्लैकमेल कर कर रहा था वसूली, पूछताछ में खुलासे की उम्मीद

अजमेर में खुद को पत्रकार बताने वाला गिरफ्तार:होटल संचालकों को ब्लैकमेल कर कर रहा था वसूली, पूछताछ में खुलासे की उम्मीद

अजमेर में होटल संचालकों को ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने के मामले में एक युवक को गंज थाना पुलिस ने शांति भंग में गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने आप को पत्रकार बताकर वसूली कर रहा था। पुलिस की ओर से की गई जांच में वह फर्जी पत्रकार पाया गया। गंज थाना पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है।

गंज थाने के ASI राजेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार रात्रि में थाने पर एक सूचना प्राप्त हुई थी। थाना क्षेत्र के मंगल चाय वाले के नजदीक एक युवक अपने आप को पत्रकार बताकर ब्लैकमेल कर रहा है। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंच गई। ASI ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वह बदसलूकी करने लग गया।

टीम ने कार्रवाई करते हुए ब्यावर निवासी करन उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में यह पाया कि युवक पत्रकार नहीं है। जिसके पास से कुछ कार्ड मिले हैं। संबंधित चैनल से पूछताछ करने पर पता चला कि वह उस कंपनी में पत्रकार नहीं है। मामले में अनुसंधान जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास