Home » राजस्थान » हेरिटेज निगम मनाएगा तीन दिवसीय तीज महोत्सव:कुसुम यादव

हेरिटेज निगम मनाएगा तीन दिवसीय तीज महोत्सव:कुसुम यादव

जयपुर(सुनील शर्मा) श्रावण महीने में आने वाले तीज त्यौहार को हेरिटेज निगम भव्य महोत्सव के रूप में मनाने जा रहा है।बुधवार को हेरिटेज निगम महापौर कुसुम यादव ने निगम अधिकारियों को इस संदर्भ में दिशा निर्देश दिए।महापौर कुसुम यादव ने कहा कि पारंपरिक तीज त्यौहार हमारी संस्कृति और सभ्यता से जुड़ा हुआ है। शहरवासियों की भावनाएं तीज त्यौहार से जुड़ी हुई है।ऐसे में आयोजन को भव्य रूप में मनाया जाएं।जिसमें मेंहदी प्रतियोगिता,साफा प्रतियोगिता,लहरिया उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हों। इसके लिए महापौर कुसुम यादव ने निगम अधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर हेरिटेज निगम की महिला उत्थान समिति चेयरमैन अंशु शर्मा,सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति चेयरमैन ज्योति चौहान,उपायुक्त उद्यान मोनिका सोनी,लोक वाहन समिति चेयरमैन रजत विश्नोई,स्वास्थ्य समिति चेयरमैन पवन शर्मा नटराज उपायुक्त स्वास्थ्य देवानंद शर्मा,सहायक राजस्व अधिकारी गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

गुजरात में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया सोमनाथ महादेव का आशीर्वाद

सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमनाथ मंदिर आध्यात्मिक विरासत एवं राष्ट्रीय