Home » राजस्थान » जयपुर-पुणे फ्लाइट 7 घंटे लेट हुई:प्लेन 2 बार नहीं भर पाई उड़ान, पैसेंजर्स हुए परेशान

जयपुर-पुणे फ्लाइट 7 घंटे लेट हुई:प्लेन 2 बार नहीं भर पाई उड़ान, पैसेंजर्स हुए परेशान

जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बार फिर फ्लाइट शेड्यूल गड़बड़ा गया। स्पाइस जेट एयरलाइंस की सुबह 5 बजे पुणे जाने वाली फ्लाइट अब तक पुणे के लिए रवाना नहीं हो पाई है। इसकी वजह से बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, एयरलाइन कंपनी ने फ्लाइट को दूसरी बार रीशेड्यूल कर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर टेकऑफ का वक्त दिया है।

दरअसल, जयपुर एयरपोर्ट से स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 1077 सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर पुणे एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर पुणे एयरपोर्ट पहुंचती थी। इसके लिए सुबह 4 से ही पैसेंजर जयपुर एयरपोर्ट पहुंच गए थे। लेकिन संचालन कारणों के चलते स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त पर उड़ान नहीं भर पाई। इसके बाद पैसेंजर्स को सुबह 10 बजकर 30 पर फ्लाइट के निर्धारित वक्त से लगभग 5 घंटे बाद टेक ऑफ का वक्त दिया गया था।

लेकिन सुबह 10 बजकर 30 पर भी पुणे फ्लाइट टेक ऑफ नहीं कर पाई। इसके बाद अब एयरलाइन कंपनी ने पैसेंजर्स को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर पुणे जाने वाली फ्लाइट के टेक ऑफ का वक्त दिया। ऐसे में जिन पैसेंजर को सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर पुणे पहुंचना था। वह अब दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर पुणे पहुंच पाएंगे। इसकी वजह से बड़ी संख्या में जयपुर एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स परेशान हो रहे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन