Home » राजस्थान » गोविंद देवजी मंदिर में चांदी के रथ पर विराजे भगवान:मंगला झांकी के बाद मंदिर परिसर में लगाई परिक्रमा, पांच प्रकार की दालों का लगा भोग

गोविंद देवजी मंदिर में चांदी के रथ पर विराजे भगवान:मंगला झांकी के बाद मंदिर परिसर में लगाई परिक्रमा, पांच प्रकार की दालों का लगा भोग

जयपुर आराध्य गोविंद देवजी मंदिर में शुक्रवार को रथयात्रा महोत्सव का आयोजन हुआ। सुबह मंगला झांकी के दर्शन के बाद ठाकुर गोविंददेव जी का विधिवत अभिषेक किया गया। ठाकुर जी को नए लाल रंग के लप्पा जामा वस्त्र धारण करवाए गए। विशेष अलंकार और माला श्रृंगार से सजाया गया।

ठाकुर जी को पांच प्रकार की दालों से भिजौना और पांच ऋतु फलों का भक्तिपूर्वक भोग अर्पित किया गया। सुबह 6 बजे से गौड़ीय वैष्णव मंडली और मंदिर परिवार की ओर से मंगलाचरण और महामंत्र संकीर्तन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

ठाकुर जी को नवीन लाल रंग के लप्पा जामा वस्त्र धारण करवाए, विशेष अलंकार और माला श्रृंगार से सजाया गया
ठाकुर जी को नवीन लाल रंग के लप्पा जामा वस्त्र धारण करवाए, विशेष अलंकार और माला श्रृंगार से सजाया गया

महोत्सव के मुख्य भाग में महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने गौर गोविंद श्री विग्रह को चांदी निर्मित रथ पर विराजित किया। रथयात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से हुई और ठाकुर जी ने चार भव्य परिक्रमा की। इसके बाद गौर गोविंद विग्रह को पुनः रथ सहित गर्भगृह में विराजमान किया गया।

कार्यक्रम का समापन धूप आरती और दर्शन के साथ हुआ। रथयात्रा महोत्सव के इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे और ठाकुर श्री जी के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर धन्य हुए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन