Home » राजस्थान » सीकर-पलसाना में सुबह तेज बारिश:30 जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे; 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

सीकर-पलसाना में सुबह तेज बारिश:30 जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे; 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

सीकर जिले में तेज बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह रानोली में 8:30 से 8:50 बजे तक हुई तेज बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया। जिला मुख्यालय सहित आस-पास के इलाकों में भी हल्की बौछारों ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई।

धूप न निकलने के कारण मौसम में ठंडक बनी रही, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार, सीकर में 30 जून तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे।

अब देखिए, सीकर में मौसम से जुड़ी PHOTOS…

सीकर के रानोली में सुबह करीब 20 मिनट तक तेज बारिश हुई।
सीकर के रानोली में सुबह करीब 20 मिनट तक तेज बारिश हुई।
सीकर जिला मुख्यालय पर करीब 5 मिनट तक बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया।
सीकर जिला मुख्यालय पर करीब 5 मिनट तक बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया।

तापमान में गिरावट, ठंडक का एहसास कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो गुरुवार के न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री से 0.8 डिग्री कम है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश का यह दौर तापमान में और कमी ला सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए दिन और रात के तापमान में अचानक गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

यलो और ऑरेंज अलर्ट का अलार्म जयपुर मौसम केंद्र ने सीकर के लिए 27 जून को यलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 28 और 29 जून को तेज बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम और ठंडा हो सकता है।

कृषि और जनजीवन पर असर तेज बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं शहर और ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए सावधानी बरतें और निचले इलाकों में जलभराव से सतर्क रहें।

जिले के किन इलाकों में कितनी बारिश दर्ज की गई, देखें पूरा ब्योरा

एरिया बारिश (mm)
रामगढ़ शेखावाटी 2
खंडेला 19
नेछवा 2
सीकर 9
अजीतगढ़ 5
श्रीमाधोपुर 1
पाटन
नीमकाथाना
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन