Home » राजस्थान » अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र शर्मा के मजबूत निर्देशन में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र शर्मा के मजबूत निर्देशन में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई

जयपुर सुनील शर्मा सतर्कता शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार शर्मा एवं अधीक्षण अभियंता बी.एल.शर्मा के निर्देशन में जयपुर डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता (सतर्कता-जेसीसी) अजय जैन द्वारा भांकरोटा क्षेत्र में विद्युत चोरी के 2 मामले पकडे गये है,जिनमें एक घरेलू उपभोक्ता है एवं एक अघरेलू उपभोक्ता है।

टीम द्वारा जांच के दौरान मौके पर घरेलू उपभोक्ता अपने घर के सामने से जा रही
सिंगल फेज ए.बी केबिल में कट लगाकर अलग से तार जोड़कर विद्युत चोरी करता पाया गया तथा अघरेलू उपभोक्ता अपने थ्री फेस मीटर के इनकमिंग टर्मिनल से अतिरिक्त तार जोड़कर विद्युत चोरी करता पाया गया,जिनकी मौके पर वीसीआर भरी एवं जाकर कनेक्शन काटकर मीटर/केबिल जब्त कर लिये गये है।

महेन्द्र कुमार शर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) जयपुर डिस्कॉम ने बताया उक्त दोनो मामलों में 5 लाख 77 हजार जुर्माना लगाया गया है।जुर्माना राशि निर्धारित समयावधि में जमा नहीं करवायी जाती है,तो उनके विरूद्ध विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया जावेगा।

सतर्कता शाखा विद्युत चोरी रोकने के लिए कृत संकल्प है।विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश स्थापित करने के लिए सभी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सतत् सतर्कता जांच कार्यवाही की जा रही है।विद्युत चोरी करने वालों की धरपकड जारी रहेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन