Home » राजस्थान » गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र जयपुर में लगाये 200 पौधे

गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र जयपुर में लगाये 200 पौधे

 मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के क्रम में ‘‘हरियालो राजस्थान‘‘ के सपने को साकार करने के लिए गृह रक्षा विभाग की मुहीम के अन्तर्गत गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, जयपुर में दिनांक 27 जून 2025 को महानिदेशक एवं महासमादेष्टा मालिनी अग्रवाल (IPS) ने विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गृह रक्षा स्वयंसेवको के साथ मिलकर कार्यालय परिसर एवं अन्य स्थानों पर लगभग 200 पौधो का रोपण किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं होमगार्ड स्वयंसेवकों को अधिकाधिक वृक्ष लगाने के लिये प्रोत्साहित करते हुए महानिदेशक एवं महासमादेष्टा ने निर्देश प्रदान किए कि वृक्षारोपण द्वारा पर्यावरण संरक्षण में हमें अहम् भूमिका निभानी है। आज-कल के भाग-दौड भरे जीवन में ‘‘जैविक जीवन शैली‘‘ को अपनाए व ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें। सम्पूर्ण राज्य के गृह रक्षा विभाग के परिसरों में अधिक से अधिक पौधे रोपित कर कार्यालय परिसर को हरा-भरा बनाये। उक्त कार्यक्रम की शोभा बढाते हुए राष्ट्रीय ओज के कवि विनीत चौहान ने भी राष्ट्रभक्ति की कविता प्रस्तुत की।

अंत में नवनीत जोशी समादेष्टा गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र जयपुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय