Home » राजस्थान » शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी को 20 साल जेल:कोर्ट ने कहा- ऐसे अपराध लगातार बढ़ रहे, आरोपी को सजा मिलनी चाहिए

शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी को 20 साल जेल:कोर्ट ने कहा- ऐसे अपराध लगातार बढ़ रहे, आरोपी को सजा मिलनी चाहिए

सीकर की एडीजे कोर्ट संख्या 1 ने शादी का झांसा देकर 4 साल तक महिला से रेप करने के मामले में आरोपी को सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास और 20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला एडीजे कोर्ट संख्या के जज महेंद्र प्रताप बेनीवाल ने सुनाया।

मामले में कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा- वर्तमान में इस तरह के अपराधों में तीव्र गति से वृद्धि हो रही है। ऐसी स्थिति में आरोपी के प्रति कोई नरमी अपनाना उचित नहीं है। जो अपराध आरोपी ने किया है, उसके लिए उसे सजा मिलनी चाहिए।

शादी का झांसा देकर करता रहा रेप

अपर लोक अभियोजक रामावतार शर्मा ने बताया- 10 मई 2019 को 33 साल की पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया कि वह अविवाहित थी। प्राइवेट कोचिंग में काउंसलिंग का काम करती थी। इस बीच उसकी मुलाकात राहुल उर्फ ओमप्रकाश से हुई। युवक ने उसे मिलने बुलाया। इस दौरान जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आई तो उसे अपने साथ रेप होने का पता चला। इस पर आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया।

करीब 4 साल तक कई बार आरोपी रेप करता रहा और शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश हुआ। मामले में अभियोजन पक्ष की तरफ से 23 गवाह और 41 दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए गए। कोर्ट ने आज आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास और 20 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास