Home » राजस्थान » ब्यावर में स्ट्रीट लाइटें बंद:एसडीएम बोले-ठेकेदार को शिकायत के 48 घंटे में समाधान के निर्देश दिए

ब्यावर में स्ट्रीट लाइटें बंद:एसडीएम बोले-ठेकेदार को शिकायत के 48 घंटे में समाधान के निर्देश दिए

ब्यावर में नगर परिषद की स्ट्रीट लाइटें पिछले कई दिनों से बंद हैं। इससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे का फायदा उठाकर शहर के विभिन्न इलाकों में चैन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ गई हैं।

नागरिकों ने कई बार नगर परिषद में शिकायत दर्ज करवाई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त और उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के आदेश हैं कि बारिश के दौरान स्ट्रीट लाइटों की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि शिकायत के 48 घंटे के भीतर मरम्मत करे।

अधिकारी ने चेतावनी दी कि समय पर काम नहीं होने पर ठेकेदार पर जुर्माना लगेगा। उन्होंने बताया कि नागरिक 24×7 कंट्रोल रूम में मोबाइल नंबर 9571250973 पर स्ट्रीट लाइट की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

स्थानीय लोगों की मांग है कि स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत प्राथमिकता से की जाए। इससे उन्हें सुरक्षित और सुगम यातायात मिल सकेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS