Home » राजस्थान » सोडावास सरपंच के घर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार:खैरथल-पेहल मार्ग से पकड़ा, बाइक बरामद

सोडावास सरपंच के घर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार:खैरथल-पेहल मार्ग से पकड़ा, बाइक बरामद

खैरथल में पुलिस ने एक वर्ष पुराने सरपंच के घर पर फायरिंग मामले में फरार चल रहे आरोपी मुनिराज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। आरोपी को खैरथल-पेहल मार्ग के खरोला टी-प्वाइंट से पकड़ा गया है। जिससे घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

थाना प्रभारी महावीर सिंह शेखावत ने बताया कि बस स्टैंड सोडावास की विवादित दुकानों के कब्जे को लेकर रंजिश चल रही थी। जिसे लेकर 11 अप्रैल 2024 को ये वारदात हुई थी। जीतू खुर्रमपुर और उसके साथी मोहित बैसला, अनीष कादियान, प्रवीण माजरी ने सरपंच सरजीत चौधरी के घर में घुसकर फायरिंग की थी। इस हमले की रेकी मुनिराज ने की थी।

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था। 6 सितंबर 2024 को मुनिराज पर 20,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस पहले ही मोहित बैसला, प्रवीण उर्फ मोनू, अनीष कादियान, शशिकांत, राकेश और मनोज को गिरफ्तार कर चुकी है।

साइबर सैल के कॉन्स्टेबल हरीश कुमार को मिली सूचना के आधार पर टीम ने खैरथल-पेहल मार्ग के खरोला टी-प्वाइंट से मुनिराज को पकड़ा। थाना प्रभारी ने बताया कि जीतराम उर्फ जीतू, वीरेन्द्र उर्फ बबलू, ओनेश, रामखिलारी और अंकुर अभी फरार हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी महावीर सिंह, एएसआई रविंद्र, कॉन्स्टेबल हरीश, सुरेन्द्र और विशेष रूप से हरीश कुमार का योगदान रहा। यह कार्रवाई जयपुर रेंज आईजी अजयपाल लाम्बा और जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में की गई। विशेष टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव और किशनगढ़बास डीएसपी राजेन्द्र सिंह निर्वाण ने किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर