Home » राजस्थान » बाड़मेर पुलिस की धरकरभर मुहिम को बड़ी कामयाबी: 6 महीने से फरार, ₹10,000 का इनामी गिरफ्तार

बाड़मेर पुलिस की धरकरभर मुहिम को बड़ी कामयाबी: 6 महीने से फरार, ₹10,000 का इनामी गिरफ्तार

जयपुर बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान धरकरभर के तहत एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। बीजराड़ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत पिछले 6 महीनों से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी तस्कर प्रतापराम जाट को गिरफ्तार कर लिया है। प्रतापराम पुलिस की टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल है।
एसपी मीना ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज के निर्देशों और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस तथा सीओ जीवन लाल खत्री के सुपरविजन एवं थानाधिकारी बीजराड़ मगाराम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने अथक प्रयासों के बाद एनडीपीएस एक्ट थाना धनाऊ में वांछित प्रतापराम पुत्र सोनाराम जाट निवासी सिहागो की ढाणी रबासर को चौहटन कस्बे से धर दबोचा।
प्रतापराम जाट लंबे समय से फरार चल रहा था और इसकी गिरफ्तारी पर एसपी बाड़मेर द्वारा 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। इसको थाना स्तर पर टॉप-10 अपराधियों की सूची में भी चयनित किया गया था। इसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगने की उम्मीद है।
गिरफ्तार किए गए मुलजिम प्रताप राम के खिलाफ थाना धनाऊ में पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना बीजराड़ के कांस्टेबल बाबूलाल की विशेष भूमिका रही।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास