Home » राजस्थान » संभागीय आयुक्त भरतपुर डॉ टीना सोनी ने पूंछरी में ली डीग जिले के अधिकारियों की बैठक

संभागीय आयुक्त भरतपुर डॉ टीना सोनी ने पूंछरी में ली डीग जिले के अधिकारियों की बैठक

डीग,संभागीय आयुक्त भरतपुर डॉ टीना सोनी और जिला कलेक्टर डीग उत्सव कौशल ने मंगलवार को पूंछरी स्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग गेस्टहाऊस में मुड़िया पूर्णिमा मेला 2025 एवं बजट घोषणाओं के संबंध में मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा पूर्वक पालन करें तथा पुर्णिमा मेला के आयोजन को सफल बनाए। उन्होंने मेले के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए तथा व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने की बात कही।

डॉ सोनी ने ग्राम पूंछरी में आयोजित होने वाले मेले से पूर्व टेंट, पेयजल, जल निकासी, परिक्रमा मार्ग में पर्याप्त रोशनी आदि व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर परिषद सहित अन्य विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर जलनिकासी सहित अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान करें। उन्होंने परिक्रमा मार्ग को गड्ढा मुक्त करने के लिए मार्ग पर मिट्टी डलवाने, झाड़ियां हटाने सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस विभाग को सुरक्षा बल तैनात करने और सीसी टीवी के माध्यम से मेले की निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात, पार्किंग सुविधा, कंट्रोल रूम, लाइटिंग आदि के अवलोकन की बात कही एवं कमी-बेशी मिलने पर समुचित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाले मंदिरों के आस-पास तथा परिक्रमा मार्ग पर समुचित साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। साथ ही, सफाई के लिए कार्मिकों की नियुक्ति कर मेले के पश्चात, मेले के दौरान और मेले के समापन के बाद सफाई करवाने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी बजट घोषणाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था, विद्युत सम्बन्धी समस्याओं का समाधान, सफाई व सड़क व्यवस्था, हरियालो राजस्थान सहित सरकार की फ्लैगशिप व अन्य योजनाओं पर चर्चा कर योजनाओं का लाभ नियामानुसार प्रत्येक पात्र को दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS