Home » राजस्थान » मदन राठौड़ के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने लगाए पेड़:51 किलो लड्डू का केट काटा, लंबी उम्र के लिए शिव मंदिर में जलाभिषेक

मदन राठौड़ के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने लगाए पेड़:51 किलो लड्डू का केट काटा, लंबी उम्र के लिए शिव मंदिर में जलाभिषेक

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिन पर आज प्रदेशभर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए। जयपुर में प्रदेश बीजेपी कार्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर हरित राजस्थान का संदेश दिया।

वहीं कार्यालय में कार्यरत सफाईकर्मियों एवं सुरक्षा कर्मचारियों का सम्मान कर उन्हें मिठाई वितरित की गई।

इससे पहले आज सुबह बीजेपी प्रदेश मीडिया विभाग की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिन पर शिप्रा पथ स्थित पारसश्रेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। इसके बाद रुद्राभिषेक कर मदन राठौड़ के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन
इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र कटारा और समर्थ इंडिया फाउंडेशन की ओर से लालकोठी, ज्योति नगर और मालवीय नगर सहित कई स्थानों पर पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान बेलपत्र, जामुन, नीम सहित कई प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया। इस मौके पर एक व्यक्ति को एक पौधा देकर घर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर उसका पालन पोषण करने का संकल्प दिलाया गया।

राठौड़ ने सादगी से मनाया जन्मदिन
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ आज अपने गृह नगर पाली में रहे। यहां उन्होने सादगी से अपना जन्मदिन मनाया। राठौड़ ने सपत्नीक प्रातकाल विधिवत पूजा-अर्चना और हवन किया। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक प्रतिनिधि और आम नागरिकों ने भाग लिया।

इसके बाद राठौड़ ने मानपुरा भाखरी स्थित केशव गौशाला में जाकर गायों को लापसी और गुड़ खिलाया तथा गौसेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति के मूल मूल्यों को केवल शब्दों में नहीं, बल्कि अपने कर्मों में भी उतारना चाहिए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय