Poola Jada
Home » राजस्थान » ऑनर किलिंग केस, कैंपर ड्राइवर को गिरफ्तार किया:किडनैपिंग-मर्डर में था शामिल, पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया

ऑनर किलिंग केस, कैंपर ड्राइवर को गिरफ्तार किया:किडनैपिंग-मर्डर में था शामिल, पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया

अजमेर में ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस ने कैंपर ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी किडनैपिंग और हत्या के में शामिल था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से वारदात में उपयोग में ली गई कैंपर को लेकर पूछताछ किए जा रही है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी शंभू सिंह ने बताया- सहदेव हत्याकांड में तीन आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं। मामले में एक और कार्रवाई करते हुए नागौर निवासी कैलाश राम (40) को गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है।

कैंपर को भी छुपा दिया था
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की भूमिका यह थी कि यह कैंपर चालक था। सहदेव की किडनैपिंग और हत्या के वक्त भी मौजूद था। आरोपी ने बाद में कैंपर को भी छुपा दिया था। गाड़ी के बरामदगी की को लेकर आरोपों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी मृतक करिश्मा के पिता बस्तीराम के मासी का लड़का है। अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

13 जून को एग्जाम देने गया था सहदेव
धमकियों के बीच सहदेव 13 जून को अजमेर में एग्जाम देने गया था। आरोप है कि बस स्टैंड पर करिश्मा के परिवार ने उसे किडनैप कर लिया था। अगले दिन उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी उसकी बॉडी को रातंगा गांव के पास एक खेत में फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस सहदेव की हत्या के मामले में अब तक 3 आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। सहदेव के पिता रामदेव भाकर ने अजमेर के सिविल लाइंस थाने में शिकायत भी दी थी।

सहदेव के घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली करिश्मा
करिश्मा अपने घर से निकलने के बाद सहदेव के साथ रातंगा गांव में उसके घर में ही रहती थी। सहदेव की हत्या के बाद उसने सहदेव की पत्नी की ही तरह सभी शोक परंपराओं का निर्वहन किया था। 25 जून की रात करिश्मा परिवार की महिलाओं के साथ छत पर ही सोई थी।

गुरुवार सुबह करीब 4 बजे जब अन्य महिलाएं नीचे चली गईं, तो करिश्मा छत पर ही बने कमरे में चली गई। वह एक घंटे तक नीचे नहीं आई तो कुछ महिलाओं ने उसके कमरे का गेट खटखटाया और आवाज दी। इसके बाद परिवार ने गेट तोड़ा तो करिश्मा फंदे पर लटकती हुई मिली। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय