Poola Jada
Home » राजस्थान » 5 CMHO को कारण बताओ नोटिस:नेशनल हेल्थ कार्यक्रम में नहीं जुड़ने पर एक्शन, ट्रेनिंग में नहीं पहुंचने पर कार्रवाई

5 CMHO को कारण बताओ नोटिस:नेशनल हेल्थ कार्यक्रम में नहीं जुड़ने पर एक्शन, ट्रेनिंग में नहीं पहुंचने पर कार्रवाई

हेल्थ डिपार्टमेंट ने 5 जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हालांकि ये नोटिस एक माह की देरी से जारी किया गया। करीब एक माह पहले आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के कारण ये नोटिस जारी किए गए है। हेल्थ डिपार्टमेंट के निदेशक डॉ. रवि प्रकाश शर्मा की ओर से कोटा, अजमेर, बाड़मेर, बीकानेर और प्रतापगढ़ जिलाें के सीएमएचओ को ये कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

दरअसल सरकार ने 2 से 4 जून तक राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित करवाया था। इस एक दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम में सभी जिलों के सीएमएचओ को शामिल होना था। इसके लिए हेल्थ डिपार्टमेंट से 28 मई को ​ऑर्डर भी जारी किए थे।

इस आदेश के बावजूद कोटा, अजमेर, बाड़मेर, बीकानेर और प्रतापगढ़ जिलाें के सीएमएचओ इस ट्रेनिंग में शामिल नहीं हुए। इसे विभाग ने राष्ट्रीय कार्यक्रम के प्रति उदासीनता और घोर लापरवाही माना।

विभाग के निदेशक ने इन सभी CMHO को नोटिस जारी कर इस ट्रेनिंग कैंप में शामिल नहीं होने का कारण पूछा है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी है CMHO

राज्य सरकार ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जो आदेश जारी किए थे उसमें जिले के सीएमएचओ को इसका नोडल अधिकारी बनाया था। नोडल अधिकारी होने के बावजूद भी ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर निदेशक ने नाराजगी जताई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय