Home » राजस्थान » पत्नी के छोड़कर जाने से पति ने की आत्महत्या:फंदे से लटकता देख रो पड़े बच्चे; सुसाइड नोट में लिखा- ऐसी जिंदगी का क्या करूंगा?

पत्नी के छोड़कर जाने से पति ने की आत्महत्या:फंदे से लटकता देख रो पड़े बच्चे; सुसाइड नोट में लिखा- ऐसी जिंदगी का क्या करूंगा?

जयपुर में पत्नी के छोड़कर जाने से नाराज पति ने घर के बाहर बने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चे उस समय घर पर ही खेल रहे थे, जब उन्होंने अपने पिता को फंदे से लटका देखा तो जोर जोर से चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

युवक का 2 पेज का सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला। जिसमें लिखा-मेरा सच्चा प्यार था, जो ही मेरा हमसफर था। लेकिन, जब वो ही मुझे छोड़कर चला गया। मेरा इसी जिंदगी जीने से फायदा ही क्या? सांगानेर सदर थाना पुलिस ने महात्मा गांधी हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक की मां से मिली शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अब 3 पॉइंट में समझिए पूरा मामला

1. चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड किया
ASI जगदीश ने बताया- सांगानेर सदर में रैगरों का मोहल्ला निवासी महेन्द्र भहरवाल (30) ने सुसाइड किया है। वह परिवार के साथ यहां रहकर मजदूरी का काम करता था। 12 जून को महेन्द्र अपने दोनों बेटों के साथ घर पर मौजूद था। दोपहर को दोनों बच्चे घर के अंदर खेल रहे थे। महेन्द्र ने बाहर बने कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। खेलते हुए कमरे में पहुंचे बच्चों ने पिता को फंदे से लटका देखा। बच्चों के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनकर आस-पड़ोसी घर आ पहुंचे। फंदे से महेन्द्र को लटका देखकर तुरंत सांगानेर सदर थाना पुलिस को सूचना दी। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही थी। मृतक की मां की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसीपी चाकसू सुरेंद्र सिंह कर रहे हैं।

2. पत्नी से हुआ था झगड़ा
ASI जगदीश ने बताया- साल-2017 में महेन्द्र ने साथ काम करने वाली युवती से लव-मैरिज की थी। दंपती के 7 और 3 साल के दो बेटे हैं। करीब एक महीने पहले पत्नी और बच्चों के साथ महेन्द्र अपनी सुसराल गया था। 2 जून को पत्नी से झगड़ा होने पर महेन्द्र दोनों बच्चों को लेकर जयपुर घर आ गया। महेन्द्र ने अपनी मां को पत्नी के रोजाना झगड़ा कर मारपीट करने और तलाक के लिए विवश करने के बारे में बताया था।

3. पति की मौत पर घर नहीं आई बहू
सांगानेर सदर थाने में सुसाइड नोट के आधार पर मृतक महेन्द्र की मां भगवती ने मामला दर्ज करवाया है। मृतक की मां का कहना है- पिछले दो साल से सालिख खान के कॉन्टैक्ट में उनकी बहू थी। दोनों एक ही साथ काम करने के कारण संपर्क में आए थे। वह पति के साथ गाली-गलौच कर मारपीट करती थी। पत्नी की हरकतों से महेन्द्र मजबूर हो गया था। पति की मौत की सूचना पहुंचने के बाद भी बहू देखने के लिए घर तक नहीं आई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय