Home » राजस्थान » जयपुर में अविवाहित बताकर युवती से किया रेप:शादी का झांसा देकर दिया धोखा, बर्थ सर्टिफिकेट पर लिखवाया गलत नाम

जयपुर में अविवाहित बताकर युवती से किया रेप:शादी का झांसा देकर दिया धोखा, बर्थ सर्टिफिकेट पर लिखवाया गलत नाम

जयपुर में अविवाहिता बताकर शादीशुदा युवक के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर कई सालों तक आरोपी देहशोषण करता रहा। बेटी के बर्थ सर्टिफिकेट पर भी पिता का गलत नाम लिखवाया। आदर्श नगर थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी लिव-इन पार्टनर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच एसआई शीला कर रही हैं।

पुलिस ने बताया- आदर्श नगर की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साल 2016 में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। आरोप है कि मिलने-जुलने के दौरान आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर शादी करने का ऑफर रखा। शादी करने का वादा कर आरोपी ने उसके साथ रेप किया।

शादीशुदा होते हुए भी झूठ बोलकर उसे शादी करने का झांसा देकर देहशोषण करने लगा। लम्बे समय तक देहशोषण करने पर बेटी का जन्म हुआ। आरोप है कि धोखे में रखते हुए आरोपी ने बेटी के बर्थ सर्टिफिकेट पर पिता का गलत नाम लिखवा दिया। कुछ समय पहले शादीशुदा होने के साथ ही आरोपी के जालसाजी कर बर्थ सर्टिफिकेट पर फेक पिता नाम अंकित करवाने का पता चला। झूठ बोलकर देहशोषण कर धोखा देने का पता चलने पर पीड़िता ने आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज करवाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11