Home » राजस्थान » जयपुर में पड़ोसी ने किया युवती से रेप:दोस्ती कर प्यार में फांसा, विरोध करने पर किया शादी का वादा

जयपुर में पड़ोसी ने किया युवती से रेप:दोस्ती कर प्यार में फांसा, विरोध करने पर किया शादी का वादा

जयपुर में पड़ोसी युवक के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। दोस्ती कर प्यार में फांसकर जबरन रेप किया। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। विद्याधर नगर थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (विद्याधर नगर) राकेश ख्यालिया कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- भट्‌टाबस्ती की रहने वाली 20 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एक ही कॉलोनी में रहने के कारण आरोपी पड़ोसी को वह जानती थी। कुछ समय पहले आरोपी पड़ोसी ने बातचीत के साथ उससे मिलना-जुलना शुरू कर दिया। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। दोस्त होने का फायदा उठाकर मिलने पर प्यार करने का दिखावा करने लगा।

साल-2025 में प्यार के जाल में फांसकर मिलने के बहाने उसे विद्याधर नगर बुलाया। मिलने जाने पर आरोपी ने अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर देहशोषण करने लगा। समय बीतने के साथ ही शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक