दिनांक 4 जुलाई, 2025 को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर शहर प्रथम इकाई द्वारा एक प्रभावी कार्रवाई करते हुए CMHO ऑफिस, उदयपुर में पदस्थापित आशिष डामोर पुत्र हेमराज डामोर, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खंडी ओबरी, तहसील खेरवाड़ा, जिला उदयपुर को ₹1,50,000/- (एक लाख पचास हजार रुपये) की रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
आरोपी आशिष डामोर वर्तमान में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, उदयपुर में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो,के उपमहानिरीक्षक श्री राजेश सिंह के सुपरविजन में जयपुर शहर प्रथम इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र जी के नेतृत्व में आज मय टीम के ट्रैप कार्रवाही करते हुए
आरोपी को परिवादी के प्राइवेट हॉस्पिटल के औचक निरीक्षण में ख़ामिया निकालकर उसके लाइसेंस को निरस्त नहीं करने की एवज़ में2.5 लाख रुपए रिश्वत माँग की जा रही थी। जो प्रारंभिक सत्यापन के दौरान 2 लाख पर सहमति बनी और 50000 रुपए प्राप्त किए और इसके उपरांत शेष आज 1.5 लाख की राशि के साथ रंगे हाथों ट्रैप किया गया है ।
आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।






