आज दिनांक 4 /7/2025 को विभागीय समिति चिकित्सा विभाग की बैठक निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य भवन में प्रदेशाध्यक्ष हेमंत मीना की अध्यक्षता में पूर्ण हुई जिसमें यह राजस्थान स्तर पर विभाग के सभी साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया बेठक के दौरान सभी की सर्वसमिति से सुरेश कुमार बेरवा को सचिव चुनते हुए रामेश्वर मीना ने विभागीय समिति राजस्थान चिकित्सा विभाग का कार्यकारिणी विस्तार करने का निर्णय लिया
विभागीय समिति कार्यकारिणी में संरक्षक श्री दिलीप कुमार जो डीपीसी में कार्यरत है उन्हें चुना गया उनके साथ ही उप विधि परामर्शी गजेंद्र सिंह चौधरी, जगदीश मीणा मिनी स्वास्थ्य भवन, राजेश मीणा इन तीनों साथियों को सलाहकार के रूप में चुना गया वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कैलाश तोणगरिया,अजय मीणा कानाराम मीणा विभागीय समिति में उपाध्यक्ष पद पर कैलाश रेगर,राम अवतार मीणा,लल्लू लाल बेरवा, विनीत कसोतिया,संजीव मीणा प्रेस सचिव रवि आसलीवाल कार्यालय सचिव रमेश मीणा,राधेश्याम बेरवा रामगोपाल मीणा तथा महिला सचिव मंजू बेरवा,कविता मीणा, रजनी,रेखा नागोरा एवं पारुल तकनीकी सचिव लक्ष्मण गुर्जर, रोहित गोयत विधि सचिव शुभ श्री के साथ ही विजेंद्र मीणा तथा सदस्यों के रूप में रामकरण मीणा, योगेश चौधरी,लादूराम,पूरन सिंह, सतीश जो कि अभी सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष है इन सभी साथियों को संगठन ने मान सम्मान के माध्यम से चुना है
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत मीणा ने अवगत करवाया कि हम किसी प्रकार का जातिवाद नहीं करना चाहते संगठन हमारी जिम्मेदारी है और इस मंच के माध्यम से हम सभी साथियों की मदद करना चाहेंगे जनरल भी हमारे पहलू के अंदर मुख्य हैं संगठन सबको साथ देकर चलने की भावना रखता है आपके माध्यम से सभी साथियों से अपील करना चाहूंगा कि अत्यधिक संख्या में संगठन से जुड़ने कोशिश करें संगठन आपके लिए मुख्य भूमिका पर हमेशा खड़ा रहेगा







