Home » राजस्थान » महानिरीक्षक कैलाश चन्द्र विश्नोई के मजबूत निर्देशन से भूमाफियाओं में मची खलबली

महानिरीक्षक कैलाश चन्द्र विश्नोई के मजबूत निर्देशन से भूमाफियाओं में मची खलबली

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-04 जोन-12 निजी खातेदारी करीब 11 बीघा कृषि भूमि पर 03 नवीन अवैध कॉलोनियों को पूर्णतःध्वस्त किया गया। जोन-13 में निजी खातेदारी की करीब 08 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियों को पूर्णतःध्वस्त किया गया।

महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया को जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सीकर रोड़ ग्राम जाहोता जिला जयपुर में करीब 2 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़के, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम जयरामपुरा जिला जयपुर में करीब 06 बीघा तथा इसी के पास 03 बीघा कुल 09 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें,मुड्डियां व अन्य अवैध निर्माण कर 2 नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन 12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

जेडीए द्वारा जोन 13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित नायला रोड़ कानोता जिला जयपुर में करीब 3 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘ज्वाला विहार’’ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़के व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम हरध्यानपुरा़ जिला जयपुर में करीब 5 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘श्री लक्ष्मणगढ़’’ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़के व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय,तृतीय,प्रवर्तन अधिकारी जोन 12,13 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

‘सीनियर रेजिडेंट कोर्स’ के लिए 46 डॉक्टर्स को करें रिलीव:सिलेक्शन के बावजूद कार्यमुक्त नहीं करने पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को झटका देते हुए 46 मेडिकल ऑफिसर्स को ‘सीनियर रेजिडेंट