Home » राजस्थान » राजस्थान में पहली बार पात्र मतदाता घर बैठे दे सकेंगे वोट, जानें किसे मिलेगी यह सुविधा

राजस्थान में पहली बार पात्र मतदाता घर बैठे दे सकेंगे वोट, जानें किसे मिलेगी यह सुविधा

जयपुर: प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव में पात्र मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा मिलेगी. 18.05 लाख मतदाताओं को घर बैठकर वोट डालने की सुविधा दी जाएगी. 80 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाताओं को भी  को भी यह सुविधा दी जाएगी.

पात्र मतदाता यदि इस सुविधा का चयन करना चाहते हैं तो उन्हें चुनाव अधिसूचना जारी होने के 5 दिवस के भीतर बीएलओ द्वारा दिए गए 12-डी फॉर्म को भरकर बी.एल.ओ. को देना होगा. और होम वोटिंग वाले इन मतदाताओं की सूची पार्टियों को भी दी जाएगी.

आपको बता दें कि प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक आयु के 11 लाख 76 हजार 85 मतदाता हैं तो वहीं विशेष योग्यजन के रूप में 5 लाख 60 हजार 876 मतदाता पंजीकृत हैं.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines