कोटा में स्विमिंग पूल में स्टंट करते समय एक युवक की मौत हो गई। युवक दौड़कर आता है और स्विमिंग पूल में कूद जाता है। कुछ देर बाद उसका शव ऊपर नजर आता है। घटना नांता क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर शनिवार को हुई। युवक दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था।
पूल पार्टी के दौरान दोस्तों से वीडियो बनवाने के लिए स्विमिंग पूल डाइव लगाते हुए युवक।
स्टंट के 10 सेकेंड बाद ही पूल में युवक उल्टा नजर आया। दोस्तों ने कोई हलचल नहीं होते देख उसे बाहर निकाला।
दोस्तों के साथ पूल पार्टी में गया था दोस्त अमन ने बताया कि वे दोपहर को नांता क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर गए थे। खाना खाने के बाद घंटाघर के चश्मे की बावड़ी इलाके में रहने वाले मुबारिक (35) ने कहा कि वह स्विमिंग पूल में स्टंट करेगा और उसका वीडियो बनाने को कहा।
इसी दौरान वह पूल में कूदा और 10 सेकेंड तक पानी में रहा। थोड़ी देर बाद वह उल्टा पानी में ऊपर की ओर आया। दोस्तों ने तुरंत उसे पानी से बाहर निकाला और एमबीएस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अमन ने बताया कि हो सकता है उसे साइलेंट अटैक आया हो, यह पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। मुबारिक 20-25 दोस्तों के साथ पूल पार्टी करने गया था।
परिवार का इकलौता सहारा था युवक मुबारिक फर्नीचर का काम करता था। परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चे हैं। चार साल पहले उसके बड़े भाई की भी मौत हो गई थी। परिवार में इकलौता कमाने वाला था।





