Home » राजस्थान » चूरू पुलिस का बड़ा ‘वज्र प्रहार’: ₹80 लाख की अवैध शराब सहित अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

चूरू पुलिस का बड़ा ‘वज्र प्रहार’: ₹80 लाख की अवैध शराब सहित अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

जयपुर 6 जुलाई। चूरू जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। जिला एसपी जय यादव के निर्देशानुसार बीकानेर रेंज में चलाए जा रहे 15 दिवसीय विशेष अभियान ‘ऑपरेशन वज्र’ के तहत भानीपुरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 80 लाख रुपये से अधिक कीमत की अवैध शराब से भरे एक कंटेनर को जब्त किया है और एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।
एसपी यादव ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र दादरवाल और वृताधिकारी सरदार शहर रोहित सांखला के पर्यवेक्षण में रविवार 6 जुलाई को थानाधिकारी राय सिंह के नेतृत्व में पुलिस थाना भानीपुरा की टीम गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। थाना भवन के सामने मेगा हाईवे भानीपुरा पर नाकाबन्दी में पुलिस ने पंजाब से गुजरात की ओर अवैध शराब तस्करी करते हुए एक हरियाणा नम्बर के ट्रक कंटेनर को रोका।
तलाशी लेने पर पुलिस को इस टाटा कंपनी के 06 चक्का कंटेनर में पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के कुल 526 कार्टून मिले, जिनमें कुल 6312 बोतलें थीं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाड़मेर निवासी आरोपी तस्कर स्वरूपाराम पुत्र गोमाराम जाट (28) को गिरफ्तार कर लिया। जब्त किए गए ट्रक और अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई गई है।
एसपी यादव ने बताया कि यह भानीपुरा पुलिस टीम द्वारा पिछले दो महीनों में शराब माफियाओं के खिलाफ की गई तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 1 मई को 850 कार्टून शराब सहित एक ट्रक और जालोर निवासी तस्कर रमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 4 जुलाई को 26 कार्टून शराब सहित एक कार और तस्कर मदन व रोहिताश कुमार को भी दबोचा गया था। ये लगातार सफलताएं ‘ऑपरेशन वज्र’ की प्रभावशीलता को दर्शाती हैं।
इस संबंध में भानीपुरा पुलिस थाना में राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में थाना भानीपुरा से एसएचओ रायसिंह, एएसआई रामेश्वर लाल हैड कांस्टेबल रामचन्द्र, विनोद कुमार, कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार, पवन कुमार, चालक हरेन्द्र पाल, डीएसटी से प्रभारी एसआई जयप्रकाश मय टीम एवं साइबर सेल से हैड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह शामिल थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर