जयपुर में किडनैप कर एक स्कूल की नाबालिग छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी रिश्तेदार झूठ बोलकर धोखे से अपने साथ ले गया था। विरोध करने पर मारने की धमकी दी। जयसिंहपुरा खोर थाने में पीड़ित नाबालिग छात्रा की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (जयसिंहपुरा खोर) मुकेश कुमार कर रहे है।
पुलिस ने बताया- जयसिंहपुरा खोर की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी 14 साल की बेटी स्कूल में पढ़ती है। पड़ोस में रहने के कारण आरोपी रिश्तेदार का घर पर आना-जाना था। दूर का रिश्तेदार होने के चलते नाबालिग बेटी से उसकी बातचीत होती रहती थी। आरोप है कि फरवरी-2025 में पढ़ाई करने जाते समय आरोपी रिश्तेदार उसके रास्ते में मिला। झूठ बोलकर आरोपी रिश्तेदार ने धोखे से अपने साथ ले जाकर रेप किया।
इस बारे में किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। इसके बाद अकेला मिलने पर डरा-धमकाकर नाबालिग स्कूल छात्रा से देहशोषण करने लगा। परेशान होकर नाबालिग पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। आरोपी रिश्तेदार की करतूत का पता चलने पर नाबालिग पीड़िता की मां ने जयसिंहपुरा खोर थाने में बुधवार रात मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






