अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक युवक पर इंस्टाग्राम से दोस्ती कर रेप करने और अश्लील फोटो को वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से परेशान होकर रामगंज थाने में इसकी शिकायत दी गई है। रामगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामगंज थाना पुलिस के अनुसार छात्र ने शिकायत देकर बताया कि 2019 में इंस्टाग्राम पर उसकी एक युवक से दोस्ती हुई थी। युवक उसे स्कूल से दिन के समय बाइक पर अपने घर ले गया। वहां उसके साथ जबरदस्ती रेप किया गया। इस बीच उसके अश्लील फोटो भी क्लिक कर ली गई।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2019 से 2023 तक आरोपी उसकी फोटो दिखाकर उसके साथ लगातार रेप कर रहा है। उसने आरोपी के भाई से शिकायत की तो उसे डराया धमकाया गया। परेशान होकर उसने अपने परिवार को बताया और परिवार की ओर से भी समझाइश की कोशिश की गई। लेकिन इसके बावजूद भी आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो को वायरल कर दिया। ब्लैकमेल कर उसे पैसे और लैपटॉप भी लिए गए।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी लगातार उसे मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान कर रहा है। उसे सुसाइड करने पर मजबूर किया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत पर आदर्श नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है।






