Home » राजस्थान » हनुमानगढ़ में रोडवेज बस-डंपर की टक्कर में 4 की मौत:सीटों पर फंसे यात्रियों को क्रेन की मदद से बाहर खींचा, 17 घायल

हनुमानगढ़ में रोडवेज बस-डंपर की टक्कर में 4 की मौत:सीटों पर फंसे यात्रियों को क्रेन की मदद से बाहर खींचा, 17 घायल

हनुमानगढ़ में रोडवेज बस और बजरी से भरे डंपर की टक्कर में 4 लोग की मौत हो गई। हादसा सुबह 8 बजे नेशनल हाईवे-54 पर संगरिया के नगराना गांव में हुआ। एक्सीडेंट में बस में बैठे 17 यात्री घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई पैसेंजर्स बुरी तरह फंस गए। इन्हें बस की बॉडी काटकर क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

टक्कर के साथ हुआ जोरदार धमाका

स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर के साथ ही जोरदार धमाका भी हुआ। ये काफी दूर तक सुना गया। ​​​​उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी।

बस में फंसे पैसेंजर्स को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। घायलों को निजी वाहनों और एम्बुलेंस की मदद से हनुमानगढ़ जिला हॉस्पिटल भेजा गया।

क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाया गया। एक्सीडेंट के कारण काफी देर तक जाम भी रहा। जानकारी के अनुसार बस हनुमानगढ़ से संगरिया जा रही थी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा काफी अंदर तक डंपर में घुस गया।

मृतकों में राजस्थान के 3 लोग, एमपी का एक

एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत हुई है। इनमें पृथ्वीराज (52) पुत्र राजकुमार, निवासी हनुमानगढ़ जंक्शन, रविंद्र (50) पुत्र प्यारा सिंह निवासी, श्रीगंगानगर (बस कंडक्टर), विनोद तंवर पुत्र हरि सिंह, निवासी, छोटी मिर्जेवाला फाटक के पास श्रीगंगानगर की मौत हुई है। हादसे में मध्य प्रदेश के एलुरी के भी एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसकी पहचान राजवीर सिंह (52) के रुप में हुई है।

अब देखिए- बस एक्सीडेंट से जुड़े PHOTOS…

स्थानीय लोगों ने बताया कि पैसेंजर्स को बाहर निकालने में काफी वक्त लग गया। कई यात्री गंभीर घायल हैं।
जानकारी के अनुसार ड्राइवर केबिन और उसके बिल्कुल पीछे बैठे पैसेंजर्स हादसे में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
हादसे में घायल ज्यादातर लोग हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार 4 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर