सतर्कता शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशन में आज दिनांक 11 जुलाई 2025 (शुकवार) को जयपुर के बगरू व विद्याधर नगर क्षेत्र में अलग अलग विजिलेन्स अधिकारियों द्वारा गहन सतर्कता जांच कार्यवाही की गयी।
बगरू क्षेत्र में सतर्कता जांच कार्यवाही उपासना सिंह, सहायक अभियंता (सतर्कता). जयपुर द्वारा की गयी, जहां 4 आवासीय / घरेलू जगहों पर विद्युत चोरी की जा रही थी। टीम द्वारा (1) रमेश जाट / रामपाल जाट, हिम्मतपुरा के विरूद्ध वीसीआर नं. 170174 भरी जाकर करीब 1 लाख 94 हजार रूपये का जुर्माना (2) ग्यारसी लाल यादव/कजोड मल यादव,हिम्मतपुरा के विरूद्ध वीसीआर नं. 170193 भरी जाकर करीब 1 लाख 79 हजार रूपये का जुर्माना (3) प्रकाश यादव / ग्यारसी लाल, चक मोज्या के विरूद्ध वीसीआर नं. 170194 भरी जाकर 99 हजार रूपये का जुर्माना तथा (4) छोटूराम जाट / कजोड जाट, नीमरा के विरूद्ध वीसीआर नं. 170195 भरी जाकर 3 लाख 2 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है। टीम द्वारा मौके के फोटोग्राफ्स लिये जाकर 4 वीसीआरस् भरी जाकर कुल करीब 7 लाख 76 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
इसी प्रकार विद्याधर नगर क्षेत्र में सतर्कता जांच कार्यवाही सहायक अभियंता (सतर्कता जेसीसी), जयपुर द्वारा की गयी, जहां शिव कॉलोनी, गुर्जर बस्ती, विद्याधर नगर में “अर्चना एक्वा कोल्ड वॉटर सप्लायर्स” के नाम से संचालित आर.ओ. प्लान्ट में विद्युत चोरी पायी गयी। टीम द्वारा वि.अ.2003 की धारा 135 के तहत कार्यवाही करते हुए, मुरलीधर कुमावत के नाम से वीसीआर नं. 170202 भरी जाकर राशि करीब 4 लाख 59 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
सतर्कता शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया बगरू में 4 आवासीय परिसरों में एवं विद्याधर नगर में 1 आर.ओ. प्लांट में विद्युत चोरी के मामले पकडे गये है, जिनपर कुल करीब 12 लाख 35 हजार का जुर्माना लगाया गया है। उपभोक्ताओं द्वारा निर्धारित जुर्माना राशि तय समय में जमा नहीं करवाने पर, चैकिंग अधिकारी द्वारा इनके विरूद्ध विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया जावेगा। इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।





