Home » राजस्थान » अजमेर में महिला नर्सिंग ऑफिसर ने किया सुसाइड:सास ने फंदे पर लटका देखा, पति बोला- कुछ समय से परेशान थी

अजमेर में महिला नर्सिंग ऑफिसर ने किया सुसाइड:सास ने फंदे पर लटका देखा, पति बोला- कुछ समय से परेशान थी

अजमेर संभाग के सबसे बड़े जेएलएन हॉस्पिटल में कार्यरत महिला नर्सिंग ऑफिसर ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार में सास ने सबसे पहले बहू को फंदे पर लटका देखा। सूचना पर अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अलवर गेट थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस सुसाइड के कारणों को लेकर जांच में जुटी है।

अलवर गेट थाने के ASI राजपाल ने बताया- हनुमान नगर बिहारीगंज निवासी करुणा मिश्रा (43) पत्नी शैलेंद्र शर्मा ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुसाइड के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।

नर्सिंग ऑफिसर के सुसाइड के बाद नर्सिंग स्टाफ पहुंच गया। स्टाफ की कई महिलाएं भावुक हो गई।

रात को परिवार के साथ खाना खाया था

मृतक करुणा के पति शैलेंद्र शर्मा ने बताया- रात 10 बजे सब ने एक साथ खाना खाया था। उसके बाद सब सो गए थे। सुबह मां मिथिलेश शर्मा बाथरूम जाने के लिए उठी तो ग्राउंड फ्लोर के कमरे की लाइट जली हुई थी। दरवाजा खोलकर देखा तो करुणा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। मां ने परिवार को इसकी जानकारी दी। मृतका के दो बच्चे है।

नवंबर 2024 में उसका ट्रांसफर हुआ था। उसे इंचार्ज बनाया गया था। इसके बाद से वह थोड़ी परेशान चल रही थी।

ट्रांसफर के कारण परेशान थी

मृतका करुणा के पति शैलेंद्र शर्मा ने बताया- 2008 से उसकी पत्नी करुणा जेएलएन हॉस्पिटल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत थी। नवंबर 2024 में उसकी ट्रांसफर हुआ था। उसे इंचार्ज बनाया गया था। इसके बाद से वह थोड़ी परेशान चल रही थी। बातचीत भी की लेकिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

‘सीनियर रेजिडेंट कोर्स’ के लिए 46 डॉक्टर्स को करें रिलीव:सिलेक्शन के बावजूद कार्यमुक्त नहीं करने पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को झटका देते हुए 46 मेडिकल ऑफिसर्स को ‘सीनियर रेजिडेंट