Poola Jada
Home » राजस्थान » जिस ऑनलाइन दोस्त को महिला समझा, वो आदमी निकला:तीन बच्चों की मां ने खुद को अविवाहित बताया तो युवक ने पत्नी को दे दिया तलाक

जिस ऑनलाइन दोस्त को महिला समझा, वो आदमी निकला:तीन बच्चों की मां ने खुद को अविवाहित बताया तो युवक ने पत्नी को दे दिया तलाक

ऑनलाइन अनजान लोगों से चैटिंग करने वाले ऐप से जुड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है। Hello Yo नाम के ऐप पर एक महिला को राेशनी नाम से आईडी से रिक्वेस्ट आई। महिला ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। बातें बढ़ती गईं और दोस्ती हो गई। फिर कुछ दिन बाद ‘रोहन’ नाम की आईडी से मैसेज आया। उसने महिला को बताया कि रोशनी की आईडी उसी की थी। उसने महिला को धमकाया कि वीडियो कॉल पर बात नहीं की तो वो उसके घरवालों को सबकुछ बता देगा। महिला डर गई और बात करने लग गई।

महिला का ब्लैकमेल करने वाले युवक का नाम शमीम है। वह साइकिल की दुकान पर काम करता है। उसने Hello Yo ऐप के जरिए आवाज बदलकर पहले महिला से दोस्ती की। फिर फर्जी आईडी बनाकर सच्चाई बताई।

ऑनलाइन दोस्ती के इस खेल में आरोपी शमीम ही नहीं, महिला भी उसे धोखा दे रही थी। महिला ने खुद को अविवाहित बताया, जबकि असल में वह तीन बच्चों की मां है और पति विदेश में नौकरी करता है। महिला को अविवाहित समझकर शमीम ने अपनी पत्नी को तलाक तक दे दिया। तलाक के कुछ समय बाद उसे महिला की सच्चाई का पता चला कि वह न सिर्फ शादीशुदा है, बल्कि उसके तीन बच्चे भी हैं।

पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

आरोपी ने पहले महिला को फंसाया और फिर दोस्ती करने के लिए ब्लैकमेल किया। -प्रतीकात्मक तस्वीर

Hello Yo ऐप से शुरू हुई बात इस मामले की शुरुआत एक वॉइस चैटिंग मोबाइल ऐप Hello Yo से हुई। यह ऐप ऑडियो चैट बेस्ड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। ऐप में कोई भी व्यक्ति बिना असली पहचान बताए किसी से भी जुड़ सकता है। शमीम ने इसी ऐप पर खुद को ‘रोशनी’ बताकर महिला से दोस्ती की। महीनों तक दोनों में बातचीत होती रही। जब भरोसा बन गया तो शमीम ने एक और आईडी ‘रोहन’ नाम से बनाई और उसी महिला से संपर्क किया। ‘रोहन’ बनकर उसने महिला को बताया कि वो ही ‘रोशनी’ था जिससे वो अब तक बात कर रही थी। महिला हैरान रह गई। महिला को झटका लगा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। महिला का आरोप है कि आरोपी ने चैटिंग के दौरान उसकी फोटोज और वीडियो लिए और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

महिला ने जब उससे बातचीत बंद करनी चाही, तो शमीम ने धमकाया कि वह उसके विदेश में नौकरी कर रहे पति को सारी चैट्स और फोटो भेज देगा। महिला का पति विदेश में नौकरी करता है। शमीम ने धमकी को अंजाम दिया और महिला के पति को फोन कर सब कुछ बता दिया। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शमीम। आरोपी कई महिलाओं को ब्लैकमेल कर चुका है।

मोबाइल में मिले वॉयस चेंजर और चैटिंग ऐप पुलिस जांच में सामने आया कि शमीम ने अपने मोबाइल में कई वॉयस ट्रांसलेटर और वॉयस चेंजर ऐप्स इंस्टॉल कर रखे थे। वह लड़की की आवाज निकालकर बात करता था। अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी आईडी बनाकर महिलाओं से दोस्ती करता था। उसके फोन से संदिग्ध चैट्स, रिकॉर्डिंग और महिलाओं की तस्वीरें मिली हैं। आरोपी ने कई महिलाओं को अपने जाल में फंसा रहा था। कुछ महिलाओं से तो आरोपी ने ब्लैकमेल कर रुपए भी वसूले थे। डर की वजह से वो थाने तक नहीं पहुंच पाईं।

यूट्यूब से सीखी साइबर ठगी शमीम ने यूट्यूब से देखकर टेक्नोलॉजी सीखी। उसने मोबाइल में दर्जनों ऐप डाउनलोड कर रखे थे, जिनसे वह खुद को लड़की बनाकर पेश करता और महिलाओं को फंसाता। पहले दोस्ती करता, फिर निजी फोटोज-वीडियोज लेकर उन्हें ब्लैकमेल करता।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक