Home » राजस्थान » भिवाड़ी में घर में घुसकर मारपीट और लूट:युवक ने महिला पर जमकर बरसाए लात घूंसे, घर में घुसकर मारी लाठी

भिवाड़ी में घर में घुसकर मारपीट और लूट:युवक ने महिला पर जमकर बरसाए लात घूंसे, घर में घुसकर मारी लाठी

भिवाड़ी के रामपुरा इलाके में घर में घुसकर मारपीट, महिला से छेड़छाड़ और लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़ित पड़ोसी परिवार के चार सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 13 जुलाई को मारपीट का CCTV वीडियो सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना 11 जुलाई की सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच की है।

पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया- पड़ोसी आमीन और उसके परिवार की उनसे पुरानी रंजिश थी। इसी के चलते आमीन, उसके बेटे अरबाज और सहरुल, पत्नी समीना ने मारपीट और लूटपाट की। चारों आरोपी एक गाड़ी में लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुसे और उन तथा उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। इस दौरान पत्नी के चेहरे पर धारदार हथियार से गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते नाक में पांच टांके आए हैं। जावेद के बाएं हाथ में चोट लगी है।

समीना ने पत्नी के कानों से एक तोला सोने के कुंडल जबरन छीन लिए। यह पूरी घटना घर के सामने लगे एक कंपनी के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

पीड़ित ने बताया- इससे पहले भी अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस में शिकायत दी थी, मगर आरोपियों की आपराधिक प्रवृत्ति के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और मेडिकल परीक्षण की मांग की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक