Home » राजस्थान » जयपुर में 4 दोस्तों ने किया महिला से गैंगरेप:अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, विरोध करने पर मारने की धमकी दी

जयपुर में 4 दोस्तों ने किया महिला से गैंगरेप:अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, विरोध करने पर मारने की धमकी दी

जयपुर में 4 दोस्तों के एक महिला से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। अश्लील वीडियो बनाकर आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। करणी विहार थाने में पीड़ित महिला ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (वैशाली नगर) आलोक गौतम कर रहे है।

पुलिस ने बताया- शास्त्री नगर की रहने वाली 35 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले काम के सिलसिले में उसकी चार युवकों से जान-पहचान हुई थी। चारों आरोपी आपस में दोस्त है। बातचीत के दौरान उनसे मुलाकात होने लगी। आरोप है कि धोखे से मिलने के बहाने आरोपियों ने उसे करणी विहार इलाके में बुलाया। अकेला पाकर चारों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने उसके साथ रेप कर अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिया।

अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देने लगे। वीडियो सार्वजनिक करने की कहकर जान से मारने की धमकी देने लगे। कॉल-मैसेज के जरिए लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS