Home » राजस्थान » जयपुर के रेलवे स्टेशन पर मिला युवक का शव:प्लेट फॉर्म पर अर्धनग्न हालत में था, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

जयपुर के रेलवे स्टेशन पर मिला युवक का शव:प्लेट फॉर्म पर अर्धनग्न हालत में था, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अर्धनग्न हालत में युवक का शव पड़ा मिला। जीआरपी थाना पुलिस को मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।

ASI सुदर्शन सिंह ने बताया- खातीपुरा रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर-2 पर एक युवक के निढाल हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस स्टेशन से सूचना पर टीम रेलवे स्टेशन पहुंची। प्लेट फॉर्म पर अर्धनग्न हालत में बेहोश मिले युवक को तुरंत जयपुरिया हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने जांच कर युवक को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

पुलिस का कहना है- खातीपुरा रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म पर शुक्रवार सुबह युवक का शव मिला था। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक की पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में बीमारी से मौत होना प्रतीत होता है। मृतक की उम्र करीब 45 साल है। कद-5.8 फीट, शरीर से पतला-दुबला, गले में काला डोरा में माताजी का लोकेट पहना हुआ है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर