Home » राजस्थान » 3 दिन में दूसरी बार लेट हुई जयपुर-दुबई फ्लाइट:11 घंटे बाद अब रात 8:30 बजे होगी रवाना, पैसेंजर्स हुए परेशान

3 दिन में दूसरी बार लेट हुई जयपुर-दुबई फ्लाइट:11 घंटे बाद अब रात 8:30 बजे होगी रवाना, पैसेंजर्स हुए परेशान

जयपुर एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल एक बार फिर गड़बड़ा गया है। तीन दिन में दूसरी बार जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट को आखिरी वक्त पर रीशेड्यूल किया गया है। अब दुबई की फ्लाइट निर्धारित वक्त से 11 घंटे लेट उड़ान भरेगी। दुबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट 8 घंटे देरी से चल रही है। ये ही फ्लाइट वापस जयपुर से दुबई जाती है। इसलिए जयपुर एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हो रहे हैं।

दरअसल, जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 57 सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरनी थी। इसके बाद फ्लाइट को दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर दुबई पहुंचना था। लेकिन इनकमिंग एयर क्राफ्ट की देरी की वजह से स्पाइसजेट एयरलाइंस ने आखिरी वक्त पर दुबई फ्लाइट को रीशेड्यूल किया है। इसके बाद अब SG – 57 अपने निर्धारित वक्त से 11 घंटे लेट शाम 8 बजकर 30 मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरेगी।

दुबई से आने वाली फ्लाइट भी लेट चल रही

इसी तरह दुबई से जयपुर के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 58 भी अपने निर्धारित वक्त से लेट चल रही है। SG – 58 को अल सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर दुबई से जयपुर से लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से यह फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त से 8 घंटे लेट दोपहर 11 बजकर 32 मिनट पर जयपुर के लिए रवाना हुई है। इसके बाद अब यह फ्लाइट शाम 4 बजकर 35 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी।

स्पाइसजेट एयरलाइंस द्वारा आखिरी वक्त पर फ्लाइट शेड्यूल में किए गए बदलाव की वजह से अब पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ रहा है। जयपुर एयरपोर्ट पर दुबई के लिए उड़ान भरने वाले पैसेंजर जहां सुबह साढ़े छह बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS