Home » राजस्थान » सीआईडी ने युगांडा की युवती को पकड़ा:दोस्त के साथ घूमने अजमेर आई थी, वीजा समाप्त होने के बाद भी ठहरी

सीआईडी ने युगांडा की युवती को पकड़ा:दोस्त के साथ घूमने अजमेर आई थी, वीजा समाप्त होने के बाद भी ठहरी

अजमेर में ओवर स्टे करने वाली यूगांडा की युवती को सीआईडी टीम ने एक होटल से पकड़ा है। विदेशी युवती बिजनेस वीजा पर भारत आई थी। बाद में वह घूमने के लिए अजमेर पहुंच गई। वीजा समाप्त होने की जानकारी मिलने पर सीआईडी टीम ने कार्रवाई की। फिलहाल विदेशी महिला सीआईडी की निगरानी में है। सीआईडी टीम महिला को डिपोर्ट करने की कार्रवाई में जुटा है।

सीआईडी के एडिशनल एसपी राजेश मीणा के अनुसार- राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्य में अवैध रूप से निवास करने वाले ओवर स्टे करने वाले विदेशी नागरिकों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सीआईडी जॉन अजमेर को एक होटल में युगांडा की युवती की ओवर स्टे करने की सूचना मिली थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए युगांडा की युवती को चिह्नित कर पकड़ा है, जिसे डिपोर्ट की कार्रवाई की जा रही है।

दोस्त के साथ अजमेर घूमने आई थी

एडिशनल एसपी मीणा ने बताया- युगांडा नागरिक नुसूलह बाक़ीददावो नालुबेग (30) साल 2019 में बिजनेस वीजा पर भारत में मुंबई एयरपोर्ट में प्रवेश किया था। विदेशी नागरिक का वीजा 4 अप्रैल 2020 तक वैध था। विदेशी नागरिक की ओर से वीजा समाप्त होने के बाद भी भारत में ओवर स्टे किया जा रहा था।

10 जुलाई 2025 को विदेशी युवती युगांडा निवासी अपने दोस्त हेनरी व्हेन विकर के साथ घूमने के लिए अजमेर आई और सावित्री चौराहे स्थित होटल औरा में रुकी थी। युगांडा की युवती को चिह्नित कर जांच की गई।

जांच के दौरान विदेशी नागरिक की ओर से वीजा नियमों का उल्लंघन करना पाए जाने पर उसे लिव इंडिया नोटिस जारी किया गया और पकड़कर डिपोर्टेशन की कार्रवाई की जा रही है। विदेशी नागरिक के मित्र के दस्तावेज वेध पाए गए। होटल प्रबंधन द्वारा दोनों विदेशियों को उचित रिकॉर्ड रुकवाना पाया गया।

एडिशनल एसपी ने बताया कि वीजा नियमों का उल्लंघन एवं ओवर स्टे करने वाले विदेशी नागरिक पाए जाने पर चिह्नित कर भारत से रिपोर्ट किया जाने तथा ब्लैक लिस्ट के जाने के कार्रवाई की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर