Home » राजस्थान » अजमेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर कार पलटी, 4 की मौत:सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए निकले थे, एक की हालत गंभीर

अजमेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर कार पलटी, 4 की मौत:सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए निकले थे, एक की हालत गंभीर

अजमेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर कार पलट गई। इसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। कार सवार श्रद्धालु सांवलिया सेठ के दर्शन करने के लिए निकले थे। हादसा अजमेर के मांगलियावास इलाके में बुधवार रात करीब सवा दो बजे हुआ। मरने वाले सभी लोग एक ही गांव के थे।

डिवाइडर पार कर दूसरी गाड़ी से भिड़ी कार मांगलियावास थाना क्षेत्र के लामाना गांव में बुधवार रात करीब 2.15 बजे अजमेर-जयपुर हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग-48) स्थित लामाना कट पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। अजमेर से ब्यावर की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से रॉन्ग साइड जाकर दूसरी गाड़ी से भिड़ गई। कार के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस ने 2 लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

कार सवार सूरज पुत्र मोहनलाल, बजरंग लाल पुत्र रामलाल, प्रेमचंद पुत्र बोदूराम प्रजापत, कमलेश पुत्र भंवरलाल यादव की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल विमलेश (23) पुत्र कैलाश का इलाज जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल में चल रहा है। मरने वाले सभी डीडवाना जिले के चौसला गांव के हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मांगलियावास थाने के एएसआई हुकूम सिंह टीम के साथ पहुंच गए थे।

जेएलएन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में मंगलियवास पुलिस पहुंच गई है। मृतकों के परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होगी।

सरपंच प्रतिनिधि को पुलिस ने दी सूचना ग्राम पंचायत चौसला के सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार शर्मा ने बताया- पुलिस ने हमें सूचना दी। बताया गया कि आपके गांव के कुछ युवक कार में सांवरिया सेठ और देवमाल्या जोधपुरिया देव के लिए जा रहे थे। उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। एक्सीडेंट कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं है। कार में गांव के 5 युवक थे, जिनमें से 4 की मौत हो गई है। एक हॉस्पिटल में भर्ती है।

अजमेर में अजमेर-जयपुर हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग-48) स्थित लामाना कट पर कार पलट गई थी। इसमें सवार चार लोगों की जान चली गई।

3 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था ASI हुकूम सिंह ने बताया- मैं रात्रि गश्त पर था। थाने से लामाना कट के पास कार का एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे। वहां वैगनआर कार दुर्घटनाग्रस्त मिली। कार पलटी हुई थी। मौके पर 2 लोग घायल थे और 3 की मौत हो गई थी। घायलों को तुरंत जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान चौथे की भी मौत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। क्षतिग्रस्त वाहन को थाने में रखवाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सभी लोग सांवरिया सेठ दर्शन के लिए जा रहे थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक