कोटपूतली-बहरोड़ में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने नगर परिषद की तैयारियों की पोल खोल दी है। जगह-जगह जलभराव, जाम नाले, सड़कों पर बहता गंदा पानी और धंसी हुई सीवरेज लाइनें शहर की बदहाली को बयां कर रही हैं। आज सुबह वार्ड नंबर 27 बड़ा बास मोहल्ला में सीवरेज लाइन में पेयजल सप्लाई करने वाली पिकअप करीब 3 फीट धंस गई।
पिकअप ड्राइवर दीपक सैनी ने बताया कि सीवरेज लाइन के गड्ढे में धंसने के कारण पिकअप अंदर धंस गई। जिसको क्रेन की मदद से 4 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस दौरान मोहल्ले में यातायात प्रभावित रहा और कई स्कूल वाहनों को अपना रास्ता बदलना पड़ा।
ग्रामीण शशि मित्तल ने बताया कि इसी प्रकार कस्बे के टापरी रोड पर सीवरेज लाइन का चैंबर धंस गया। गनीमत रही कि वहां कोई मौजूद नहीं था, इसलिए कोई हादसा नहीं हुआ। वही अग्रसेन तिराहे पर एक पिकअप सीवरेज लाइन में फंसने के बाद पलटते-पलटते बची। पुतली रोड, बानसूर रोड और शहर के मुख्य मार्गों पर स्कूल बस समेत कई वाहन सीवरेज लाइन के गड्ढों में फंस चुके हैं। स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद और सीवरेज निर्माण एजेंसी से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
संयोगवश वहां कोई मौजूद नहीं था जिससे एक और हादसा टल गया। अग्रसेन तिराए पर पिकअप सीवरेज लाइन में फंसने के बाद पलटने से बाल-बाल बची थी। वही पुतली रोड बानसूर रोड , शहर के मुख्य मार्ग में स्कूल बस समेत दर्जनों वाहन सीवरेज लाइन के गढ़ों में फंसकर ब्रेकडाउन हो चुके हैं।स्थानीय लोग नगर परिषद और सीवरेज निर्माण एजेंसी से समय रहते प्रभावी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जिससे आमजन को राहत मिल सके।






