Home » राजस्थान » बीजेपी प्रभारी बोले- राजीव-गांधी ने रोबोट प्रधानमंत्री दिया,मनमोहन उनकी खोज:डोटासरा बोले- बयान मानसिक दिवालियापन, दिवंगत प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं, माफी मांगे बीजेपी

बीजेपी प्रभारी बोले- राजीव-गांधी ने रोबोट प्रधानमंत्री दिया,मनमोहन उनकी खोज:डोटासरा बोले- बयान मानसिक दिवालियापन, दिवंगत प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं, माफी मांगे बीजेपी

बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहनदास अग्रवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ म नमोहन सिंह को रोबोट प्रधानमंत्री कहकर तंज कसा। इसके बाद सियासी विवाद हो गया है। कांग्रेस ने इसे ​प्रधानमंत्री रहे दिवंगत नेता का अपमान बताते हुए बीजेपी से राधामोहनदास अग्रवाल के बयान पर माफी मांगने को कहा है।

राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा- हां, मैं मानता हूं, कंप्यूटर के क्षेत्र में कांग्रेस राजीव गांधी ने काम किया। और इतना काम किया कि दुनिया में कहीं रोबोट नहीं था तब भारत को उन्होंने एक रोबोट प्रधानमंत्री दे दिया, मनमोहन सिंह उन्हीं की खोज थे। मैं इस हिसाब से मानूंगा कि मानवीय रोबोट पैदा करने की जो कला उनके पास थी वो विज्ञान के पास आज भी नहीं है।

डोटासरा का पलटवार करते हुए मोदी पर तंज, एक्स पर लिखा- मनमोहन सिंह ने बिन बुलाए पाकिस्तान जाकर बिरयानी नहीं खाई

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बयान पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा। डोटासरा ने एक्स पर लिखा— डॉ. मनमोहन सिंह जी का ऐसा विराट व्यक्तित्व था कि ना तो उन्होंने कभी “सरेंडर” किया और ना ही बिना बुलाए कभी पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाई। भूतपूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जैसे विद्वान, विनम्र, ईमानदार और महान व्यक्तित्व के लिए राजस्थान भाजपा प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी अत्यंत निंदनीय और उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाती है।

डोटासरा ने लिखा- विश्व विख्यात अर्थशास्त्री, आर्थिक सुधारों के स्तंभ और जनकल्याणकारी नीतियों से भारत का गौरव बढ़ाने वाले दिवंगत प्रधानमंत्री का अपमान अस्वीकार्य है। डॉक्टर साहब की राष्ट्रसेवा के लिए ये देश सदैव ऋणी रहेगा। भाजपा नेतृत्व से अपेक्षा है कि वो अपने नेता की इस अपमानजनक टिप्पणी पर माफी मांगें अन्यथा ये समझा जाएगा कि इस बयान में उनकी सहमति है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दूदू में की रात्रि चौपाल

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने बोराज रात्रि चौपाल में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी के बारे में ग्रामीणों