नगर निगम जयपुर हैरिटेज के किशनपोल जोन में “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अंतर्गत मुख्य चांदपोल बाजार क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम जोन उपायुक्त दिलीप भंभानी एवं चेयरमैन गिर्राज नाटा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान वार्ड के समस्त कर्मचारियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई और बाजार क्षेत्र में विशेष सफाई कार्य कराए गए।इसमें सेंट्रल डिवाइडर से लिटरपिकिंग,नालियों की सफाई,बरसात में जमा पानी की निकासी तथा नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव शामिल रहा।
इस अवसर पर जोन उपायुक्त दिलीप बांबानी ने उपस्थित कर्मचारियों की कार्य क्षमता की सराहना की और उन्हें उत्साहित किया।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 77






