Home » राजस्थान » चौमूं में हनुमान मंदिर में चोरी का प्रयास:पत्थरों से ताला तोड़ने की कोशिश, मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाए चोर

चौमूं में हनुमान मंदिर में चोरी का प्रयास:पत्थरों से ताला तोड़ने की कोशिश, मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाए चोर

चौमूं के मोरीजा रोड स्थित हनुमान मंदिर में चोरों ने देर रात चोरी का प्रयास किया। चोरों ने मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने की कोशिश की। चोरों ने पत्थरों से ताले को तोड़ने का प्रयास किया, जिससे मंदिर के गेट को नुकसान पहुंचा।

सुबह स्थानीय लोगों ने मंदिर का ताला टूटा देखा। उन्होंने तुरंत चौमूं थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। राहत की बात यह रही कि चोर मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं कर सके।

चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास