Poola Jada
Home » राजस्थान » सब्जी खरीद रहे व्यक्ति की जेब काटी:10 हजार रुपए किए चोरी, पुलिस चोर की कर रही तलाश

सब्जी खरीद रहे व्यक्ति की जेब काटी:10 हजार रुपए किए चोरी, पुलिस चोर की कर रही तलाश

श्रीगंगानगर जिले के जैतसर कस्बे में एक चोर ने सब्जी खरीदते समय एक व्यक्ति की जेब से 10 हजार रुपए चोरी कर लिए। यह घटना 10 जुलाई को मुख्य बाजार में हुई। पीड़ित व्यक्ति ने अपने स्तर पर इतने दिन तक चोर का पता किया और अब सीसीटीवी मिलने के बाद पुलिस थाने में आकर सारी रिपोर्ट दी। सीसीटीवी में शातिर चोर बड़े ही शातिराना अंदाज में इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

गांव 12 किशनावली ढाणी का निवासी मनफूल नाथ गौरव कुक्कड़ की दुकान पर सब्जी खरीद रहा था। इस दौरान एक युवक धीरे-धीरे उनके पास आया। युवक ने चालाकी से मनफूल नाथ की जेब से पैसे निकाल लिए और फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज गुरुवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि चोर कैसे मनफूल के पास पहुंचा और उसकी जेब से पैसे निकाल लिए।

मनफूल नाथ ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा है। पुलिस वीडियो में दिख रहे चोर की पहचान करने में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय