Home » राजस्थान » इंदिरा गांधी नहर में गिरी कार, एक युवक डूबा:दूसरा युवक जान बचाकर भागा, हादसे के बारे में नहीं बताया; पुलिस थाने लेकर गई

इंदिरा गांधी नहर में गिरी कार, एक युवक डूबा:दूसरा युवक जान बचाकर भागा, हादसे के बारे में नहीं बताया; पुलिस थाने लेकर गई

बीकानेर के छत्तरगढ़ में इंदिरा गांधी नहर में गिरी कार में सवार दो युवकों में से एक की जान बच गई। वहीं दूसरे युवक की मौत हो गई। चौंकाने वाली बात ये रही कि कार से निकलकर अपनी जान बचाने वाले युवक ने हादसे के बारे में किसी को नहीं बताया। पूछताछ के लिए अब उसे थाने लाया गया है। हादसा कैसे हुआ? इसका पता लगाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार- छत्तरगढ़ में स्थित इंदिरा गांधी नहर की मुख्य शाखा आरडी 647 में एक कार गुरुवार दोपहर गिर गई थी। इस कार में दो युवक सवार थे। तुलछाराम उर्फ लक्ष्मण (25) पुत्र श्रवणराम मेघवाल निवासी घट्‌टू कोलायत और सुनील पुत्र संपत लाल मेघवाल (25) निवासी घट्‌टू नोखा दोनों कार में सवार थे। कार को सुनील चला रहा था। अचानक कार का बैलेंस बिगड़ा और नहर में गिर गई। तुलछाराम कार से बाहर नहीं निकल पाया।

ग्रामीणों ने नहर से निकाली कार

ऐसे में अब नहर में तलाश हो रही है। पुलिस के साथ स्थानीय ग्रामीण भी शुक्रवार सुबह से उसकी तलाश कर रहे हैं। उधर, पुलिस ने सुनील को थाने लेकर पहुंची है। जहां उससे पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली जा रही है। डर के कारण उसने किसी को बताया नहीं या फिर कोई और कारण रहा? इस बारे में पता लगाया जा रहा है।

छत्तरगढ़ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के साथ ही ग्रामीणों ने कार को ढूंढ़ने और बाहर निकालने का काम किया। स्थानीय गोताखोरों ने नहर के अंदर तक जाकर कार को ढूंढ निकाला। इसमें इदरीश रज़ा, इस्माइल, इरफान रोशन (निवासी 682 RD, छोटूराम थारूसर) और इकबाल खान (निवासी 1CHM छत्तरगढ़) ने करीब तीन घंटे तक नहर में गोताखोर की तरह छानबीन की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय