Poola Jada
Home » राजस्थान » बीकानेर की इंदिरा गांधी नहर में गिरी कार मिली:दो जनों के भी डूबने की आशंका; पुलिस सर्च कर रही

बीकानेर की इंदिरा गांधी नहर में गिरी कार मिली:दो जनों के भी डूबने की आशंका; पुलिस सर्च कर रही

बीकानेर में इंदिरा गांधी नहर में एक कार गिरने की आशंका सही साबित हुई है। पुलिस टीम को नहर में स्विफ्ट कार मिली है। फिलहाल कार में कोई शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने फिर से शुरू कर दी है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नहर में तलाशी कर रही है। बताया जा रहा है कि एक पशुपालक ने कार गिरने की सूचना दी थी।

मामला जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र के थारूसर से निकलने वाली नहर आरडी 647 की है।

कार के पहियों के निशान भी मिले

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के गोशाला के सामने वाहन गिरने की सूचना पुलिस मिली थी। दीवार के पास कार के पहियों के निशान भी मिले है। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम व गोताखोर को मौके पर बुलाया गया। करीब तीन घंटे तक तलाश के बाद कार मिल गई है। गोताखोर अब नाव में चक्कर काटकर इसमें सवार लोगों की तलाश कर रहे हैं।

इस वाहन में कोई सवारी थी या नहीं? अगर है तो कितने लोग हैं? इस बारे में भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। वाहन मिलने के बाद आगे पड़ताल हो रही है। कार नोखा की बताई जा रही है। आसपास के गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं।

मिली जानकारी अनुसार कार नोखा क्षेत्र की बताई जा रही है कार,जबकि रजिस्ट्रेशन दो जीएम राणेर छतरगढ़ क्षेत्र का बताया जा रहा है।

इन गोताखोरों का रहा विशेष योगदान

पुलिस के साथ ही कार निकालने में स्थानीय इदरीस रज़ा, इकबाल खान, इस्माइल बच्चू खां व इरफान रोशन खां का सहयोग रहा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय