उदयपुर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 23 मोबाइल, 19 एटीएम, 5 बैंक पासबुक, एक राउटर, चार्जर, रजिस्टर और हिसाब का एक रजिस्टर जब्त किया है।
थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि आर्ची ग्लेक्सी अपार्टमेंट, देबारी के एक फ्लैट में कुछ संदिग्ध युवक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कम्प्यूटर आदि से ग्राहकों को दुबई से ऑनलाइन गेम खेलने और खिलाने का काम कर रहे हैं। जिसके जरिए धोखाधड़ी करते हुए ग्राहकों से पैसे ठक रहे हैं।
पुलिस अपार्टमेंट के फ्लेट नंबर 807 में पहुंची। जहां 7 युवक अलग-अलग लेपटॉप, मोबाइल सहित अन्य डिवाइस के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए पाए गए। जिनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि रॉकीबुक डॉट कॉम मास्टर आईडी की चार वेबसाइट पर रुपयों का दांव लगाकर लोगों को सट्टा खिलाते है।
मौके से ऑनलाइन गेम की सामग्री जब्त
पुलिस ने बताया कि मौके पर फर्जी खाते, मोबाइल सिम, एटीएम, लेपटॉप और ऑनलाइन गेम खेलने का करीब 5 करोड़ का हिसाब वाला रजिस्टर मिला। मौके से ऑनलाइन गेम की सामग्री जब्त करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑनलाइन गैम में संचालन करने वाले और इससे जुड़े लोगों की तलाश जारी है।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपी सचिन पिता अनिल निवासी एमपी, नवीन पिता ओमप्रकाश निवासी जोधपुर, ओम नारायण पिता जगदीश चन्द्र निवासी राजसमंद, कश्यम पिता अरविंद निवासी पाली, अयज पिता जगदीश चन्द्र निवासी राजसमंद, महेश पिता अर्जुनराम निवासी जोधपुर और अभिषेक पिता अशोक निवासी एमपी को गिरफ्तार किया है।






