राजस्थान पुलिस ने राज्य स्तर पर टॉप-25 मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स की नई सूची जारी की है। लिस्ट में 12 नए बदमाशों के नाम शामिल किए गए हैं, जो विभिन्न अपराधों में फरार हैं। इन अपराधियों पर 2 हजार रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक के इनाम रखे गए हैं। इनमें लॉरेंस गैंग से जुड़े बदमाश भी शामिल हैं।
एडीजी (क्राइम) दिनेश एमएन ने बताया- हमने राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता में विश्वास बहाल करने का संकल्प लिया है। राजस्थान में टॉप-25 मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स की नई सूची जारी की गई है। इसमें 12 नए अपराधियों के नाम शामिल कर लाखों रुपए के इनाम घोषित है। ये 25 अपराधी समाज के लिए बड़ा खतरा है। इनकी गिरफ्तारी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा- पुलिस की सभी इकाइयां तालमेल के साथ काम करेंगी ताकि कोई भी अपराधी बच न पाए। जनता से भी हमारा आग्रह है कि वे किसी भी सूचना को बेझिझक पुलिस के साथ साझा करें।
महेंद्र उर्फ समीर मेघवाल हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और चोरी के 25 केसों में फरार है। NIA ने 5 लाख रुपए और पुलिस मुख्यालय ने 2 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है
श्यामसुंदर उर्फ सांवरिया हत्या का प्रयास, एनडीपीएस के 12 केस में फरार चल रहा है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित है।
सुनील पुत्र कालू मीणा एनडीपीएस एक्ट के 7 केसों में फरार चल रहा है। पुलिस मुख्यालय ने 1 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है।
अनिल पांडिया हत्या, लूट और डकैती के 39 केसों में फरार चल रहा है। गुजरात पुलिस ने 1 लाख रुपए और सीकर एसपी ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है।
महेश पुत्र छोटूराम हरिजन हत्या के 2 केसों में फरार चल रहा है। रेंज स्तर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
सुभाष मूंड उर्फ सुभाष बराल सीकर का रहने वाला है। हत्या, लूट, डकैती के 29 केस है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर 50 हजार रुपए इनाम घोषित है।
अजय सिंह उर्फ अज्जू बना कोटा शहर का रहने वाला है। हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट के 4 केस दर्ज है। रेंज स्तर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
बजरंग मीणा भीलवाड़ा का रहने वाला है। हत्या का प्रयास, एनडीपीएस के 13 केस दर्ज है। रेंज स्तर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
कंवराराम जाट बाड़मेर के ग्रामीण क्षेत्र का रहने वाला है। हत्या, हत्या के प्रयास के 9 केस दर्ज है। रेंज स्तर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
जगदीश उर्फ जगला जाट श्रीगंगानगर का रहने वाला है। हत्या, हत्या के प्रयास के 20 केस दर्ज है। रेंज स्तर पर 40 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
राहुल स्वामी सीकर का रहने वाला है। लॉरेंस गैंग का सक्रिय सदस्य है। हत्या , लूट, डकैती के 16 केस दर्ज है। रेंज स्तर पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
महेन्द्र सारण चूरू का रहने वाला है। लॉरेंस गैंग का सक्रिय सदस्य है। लूट,अपहरण के 2 केस दर्ज है। रेंज स्तर पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
विनोद कुमार श्रीगंगानगर का रहने वाला है। हत्या के प्रयास, लूट, डकैती के 3 केस दर्ज है। रेंज स्तर पर 25 हजार रुपए इनाम घोषित है।
अमित पंडित उर्फ जैक अजमेर का रहने वाला है। हत्या का प्रयास, लूट, डकैती के 47 केस दर्ज है। रेंज स्तर पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
गुल्लू उर्फ गुलनवाज खां प्रतापगढ़ का रहने वाला है। लूट, डकैती, एनडीपीएस के 14 केस दर्ज है। रेंज स्तर पर 25 हजार रुपए इनाम घोषित है।
अजय सिंह दिल्ली का रहने वाला है। हत्या, लूट, डकैती के 13 केस दर्ज है। रेंज स्तर पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
बजरंग सिंह राजपूत जोधपुर का रहने वाला है। हत्या का प्रयास, लूट, डकैती के 4 केस दर्ज है। जिला स्तर पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
रईस खां जोधपुर का रहने वाला है। हत्या के प्रयास और प्रोपर्टी सम्बन्धी के 13 केस दर्ज है। जिला स्तर पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
इब्बर मेव डीग का रहने वाला है। लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट के 16 केस दर्ज है। जिला स्तर पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
मोखम सिंह ब्यावर का रहने वाला है। हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती के 62 केस दर्ज है। जिला स्तर पर 2 हजार रुपए का इनाम घोषित है।






