Home » राजस्थान » सीकर में 2 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा:अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में एक साल से फरार था

सीकर में 2 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा:अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में एक साल से फरार था

सीकर जिले की लोसल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में फरार 2 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 1 साल से फरार था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उस पर इनाम रखा था और लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इनामी आरोपी रणजीत सिंह (48) निवासी जीणमाता (सीकर) अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में फरार था। जिसे 17 जुलाई को दबिश देकर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों, रामनिवास, दातार सिंह और गिरधारी सिंह की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है। इन तीनों पर भी 2-2 हजार का इनाम रखा गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास