Home » राजस्थान » दो साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार:अच्छे मुनाफे का झांसा देकर ठगे थे 18 लाख; खाते में मिला डेढ़ करोड़ का लेन-देन

दो साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार:अच्छे मुनाफे का झांसा देकर ठगे थे 18 लाख; खाते में मिला डेढ़ करोड़ का लेन-देन

अलवर गेट थाना पुलिस ने मुनाफे का झांसा देकर 18 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खाते में करीब डेढ़ करोड़ रुपए का लेन-देन होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में ऑनलाइन धोखाधड़ी के 59 परिवाद और 23 प्रकरण दर्ज है। आरोपी दो साल से फरार था।

शिव नगर बिहारीगंज अजमेर निवासी अर्चित मिश्रा (29) पुत्र कमलकान्त मिश्रा ने रिपोर्ट दी कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। कॉगनिजेन्ट टैक्नोलोजी सर्विसेज लिमिटेड में कार्यरत है। अजमेर में ही रहकर घर से काम कर रहा है। पिछले 20 जुलाई 23 को वाट्सऐप मैसेज भेजा। बताया कि वह चौग इंडिया कंपनी के लिए काम करता है। उसने प्रस्ताव दिया कि उनके माध्यम से फीलॉन्स कार्य कर सकता है। उसे यूट्यूब चैनल्स को सबस्क्राइब करने पर 20-60 रुपए प्रति सबस्क्राइब पर प्राप्त होंगे। पहली बार चार यूट्यूब चैनल्स सबस्क्राइब करने पर 200 रुपए का कमीशन खाते में प्राप्त हुआ।

इसके बाद बताया कि ऑनलाइन क्रिप्टोकरंसी ट्रेडिग वेबसाइट में एक हजार रुपए निवेश करें। जिस पर वेबसाइट पर अपना केवाईसी करवाया। एक व्यक्ति की ओर से उसके बताए अनुसार क्लिक करने के लिए कहा, जो स्वयं को क्रिप्टो करंसी में कार्य करना सिखाने का मार्गदर्शक बता रहा था। कुछ क्लिक कर इनवेस्ट करने के बाद ज्यादा पैसे खाते में मिले। इसके बाद ज्यादा मुनाफे का लालच देकर राशि इनवेस्ट कराई। उसके बाद एक टेलीग्राम ग्रुप बनाकर जोड़ा।

इसके बाद कहा- ट्रेडिंग के दौरान गलत क्लिक कर दिया गया है, इस कारण सारी राशि डूब गई है। इस प्रकार कुल 18 लाख 13 हजार 278 रुपए की ठगी की। अलवर गेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने टीमों का गठन कर कमलेश सैन (24) पुत्र नन्दकिशोर निवासी नाईयो का मौहल्ला गुडली पुलिस थाना डबोक जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक