Home » राजस्थान » डूंगरपुर के बेरणिया फला में पिंजरे में कैद हुआ लेपर्ड:एक महीने से कर रहा था पालतू जानवरों का शिकार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

डूंगरपुर के बेरणिया फला में पिंजरे में कैद हुआ लेपर्ड:एक महीने से कर रहा था पालतू जानवरों का शिकार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

डूंगरपुर के दोवड़ा पंचायत समिति के रघुनाथपुरा ग्राम पंचायत के बेरणिया फला में शनिवार सुबह एक लेपर्ड वन विभाग के पिंजरे में पकड़ा गया। यह लेपर्ड पिछले एक महीने से रघुनाथपुरा और आसपास के गांवों में पालतू जानवरों का शिकार कर रहा था।

वन विभाग ने कई स्थानों पर पिंजरे लगाए थे। शनिवार सुबह बेरणिया फला में लेपर्ड के गुर्राने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। रेंजर यशपाल सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पाया कि एक वयस्क लेपर्ड पिंजरे में कैद हो गया है। माना जा रहा है कि वह रात के समय शिकार की तलाश में पिंजरे में फंस गया।

वनपाल चंद्रवीर सिंह और अन्य कर्मचारियों की मदद से तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। उसे मुख्यालय ले जाया गया, जहां प्रारंभिक जांच के बाद जंगल में छोड़ दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों को तेंदुए के आतंक से राहत मिली है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास