Home » राजस्थान » बुजुर्ग दंपती की हत्या मामले में चौथी गिरफ्तार:आरोपी का बेटा पहले पकड़ा जा चुका; दो फरार

बुजुर्ग दंपती की हत्या मामले में चौथी गिरफ्तार:आरोपी का बेटा पहले पकड़ा जा चुका; दो फरार

बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या मामले में अब एक और गिरफ्तारी हो गई है। आरोपी के बेटा पहले ही पकड़ा जा चुका है। अब तक पिता-पुत्र सहित चार को पकड़ा है। मामले में दो जने फरार है। दो आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। महिला आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने बताया- बुजुर्ग दम्पति गोपाल वर्मा और निर्मला वर्मा की हत्या के मामले में अब विजय बंसल को गिरफ्तार किया गया है। विजय बंसल पहले से गिरफ्तार रोहित बंसल का पिता है। हत्या के समय वो भी इस गैंग में शामिल था। हत्या के बाद लूटे गए जेवर और नगदी लेकर फरार होने वालों में विजय बंसल भी शामिल था। उसे उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ में खड़ी थी कार
आरोपी 6 जने प्री-प्लान तरीके से दम्पति के घर पहुंचे थे। यूपी से आए लोगों ने अपनी कार को श्रीडूंगरगढ़ में ही खड़ा कर दिया था। वहां ईशु नामक एक शख्स को खड़ा कर दिया था। उससे कार की लोकेशन मंगवाई। बीकानेर से एक कार किराए पर करके लोकेशन के आधार पर इशु के पास पहुंच गए। जहां से गाजियाबाद भाग गए।

अभी दो की गिरफ्तारी शेष
पुलिस अभी इस मामले में कर्मवरी और सुमित की तलाश कर रही है। कर्मवीर हत्याकांड में शामिल महिला आरोपी प्रिया सिसोदिया का पिता है। उसी की भूमिका इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा संदिग्ध मानी जा रही है। उसी ने स्वयं को तांत्रिक बताते हुए वर्मा दम्पति से संपर्क बनाकर रखा था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास