Home » राजस्थान » नारनौल में अवैध हथियार के साथ युवक काबू:देसी पिस्टल- कारतूस बरामद, पेंट की जेब में रख घूम रहा था, नहीं दिखा सका लाइसेंस

नारनौल में अवैध हथियार के साथ युवक काबू:देसी पिस्टल- कारतूस बरामद, पेंट की जेब में रख घूम रहा था, नहीं दिखा सका लाइसेंस

महेद्रगढ़ के नारनौल में पुलिस ने एक युवक को देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर किया है।

पुलिस की सीआईए टीम महेंद्रगढ़ को फोन पर सूचना मिली थी कि गांव रामबास का जोगेंद्र सिंह उर्फ गोलियां अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। वह गांव के मुख्य द्वार के पास नारनौल रोड पर कहीं जा रहा है। अगर रेड की जाए तो वह काबू आ सकता है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने एक पार्टी तैयार की गई। जिसके बाद बताए गए स्थान पर छापा मारा गया। वहां पर एक युवक काली शर्ट तथा जिंस में खड़ा हुआ नजर आया। शक के आधार पर पुलिस ने युवक को काबू किया। जिसके बाद उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जोगेंद्र सिंह बताया।

उसकी तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से एक देसी पिस्टल तथा कारतूस बरामद हुआ। जब उससे इन दोनों का लाइसेंस मांगा गया तो वह लाइसेंस नहीं दिखा पाया। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सदर थाना में मामला दर्ज किया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर